विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन के लिए मुहूर्त की महत्वपूर्ण जानकारी। 

नवरात्रि का त्यौहार देश भर में लोग बेहद धूम धाम के साथ मनाते है। हिन्दू धर्म में यह त्यौहार बड़ी ही भाव भक्ति के द्वारा मनाया जाता है। जिसका सबको ही बड़ी बेसब्री से इंतेज़ार रहता है। विजयदशमी का त्योहार 2024 में 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है। इसी दिन माता दुर्गा ने महिषासुर नामक दानव का वध किया था, और भगवान राम ने रावण का भी वध किया। यही वजह है कि इस दिन को विजयदशमी के नाम से जाना जाता है, जब बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। इस दिन माता दुर्गा और प्रभु श्रीराम की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। आइए जान लेते हैं कि 2024 में दशहरे के दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं और इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन कब किया जाएगा। 

विजयदशमी के दिन का शुभ मुहर्त, 

विजयदशमी शस्त्र पूजन मुहूर्त- 12 अक्टूबर  दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक। 
रावण दहन मुहूर्त- 12 अक्टूबर शाम 5 बजकर 45 मिनट से रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक। 

विजयदशमी को सिद्धिदायक तिथि के रूप में भी जाना जाता है। इसीलिए कई तरह के शुभ कार्य भी इस दिन किए जा सकते हैं। इस दिन कार्यालय या घर का निर्माण कार्य शुरू करना, गृह प्रवेश, नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, भूमि पूजन, अक्षर लेखन संस्कार, मुंडन आदि आप कर सकते हैं। विजयदशमी पर इन कार्यों को करने से आपके जीवन में बरकत आती हैं और हर तरह की विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स