करवा चौथ 2024: व्रत का महत्व, भद्रा का समय और शुभ मुहूर्त। 

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं। महिलाएं इस दिन विशेष तैयारी करती हैं, जिसमें सुंदर साज-सज्जा, मेहंदी लगाना और पूजा के लिए विशेष सामग्री एकत्र करना शामिल होता है। शाम को पूजा के बाद, महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और फिर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। ध्यान रहे, बिना चांद को देखे ये व्रत पूरा नहीं माना जाता। इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया है, जो व्रत को लेकर कुछ विशेष निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पैदा करता है। भद्राकाल के दौरान व्रत करना निषिद्ध माना जाता है। आइए जानते हैं भद्राकाल कब तक रहेगा और करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। इसके साथ ही, महिलाएं इस दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अपने पतियों के लिए खास उपहार भी तैयार कर सकती हैं, जिससे इस त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। 

करवा चौथ 2024 पर भद्रा का समय
इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन भद्रा दिन में 21 मिनट के लिए ही लगेगा, जिसका वास स्थान स्वर्ग है। 20 अक्टूबर को भद्रा का समय रहेगा सुबह 6 बजकर 25 मिनट से सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक। 

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2024 और चांद निकलने समय
पंचांग के अनुसार,  कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ  20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा।करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक का रहेगा। 20 अक्टूबर 2024 यानी करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर चांद दिखाई देगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स