करवा चौथ 2024: व्रत विधि और जाने चांद के निकलने का सही का समय।
इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। यह त्यौहार पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं इस दिन शाम को चांद निकलने पर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन अगर किसी कारणवश चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पाते हैं, तो व्रती महिलाओं को असमंजस में पड़ना पड़ सकता है।
यदि आपके शहर में चांद बादलों के पीछे छिपा है और दिखाई नहीं दे रहा, तो आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं:
1 चांद की पूजा करें: चांद के बिना व्रत खोलने के लिए, एक तांबे या चांदी के बर्तन में पानी लेकर उसका ध्यान करें और उसमें चांद की छवि देखने की कोशिश करें।
2 धूप और दीप जलाएं: अपने पूजा स्थान पर एक दीपक जलाएं और उसकी रोशनी में चांद की पूजा करें।
3 संकल्प लें: चंद्रमा के दर्शन न होने पर आप संकल्प लें कि आप अगले दिन उपवास रखेंगी या फिर चंद्रमा के दर्शन होते ही व्रत खोलेंगी।
4 पति का आशीर्वाद लें: अपने पति से आशीर्वाद लें और उनसे पानी पीकर व्रत खोलने का आग्रह करें। इन उपायों को करने से आपका करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाएगा और पूजा का शुभ फल प्राप्त होगा।
करवा चौथ के दिन चांद कब नजर आएगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजक 2 मिनट तक रहेगा। 20 अक्टूबर 2024 यानी करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 7 बजकर 54 मिनट का रहेगा।
















































































Leave Your Message