करवा चौथ 2024: भद्रा के समय और व्रत के दौरान करने योग्य सावधानियां। 

करवा चौथ हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष, करवा चौथ  लगभग 20 अक्तूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन को बनाए रखने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। 

भद्रा लगने का समय

ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इस वर्ष करवा चौथ पर, 20 अक्टूबर को भद्रा का प्रभाव सुबह 6:24 से 6:46 तक रहेगा। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय 20 अक्टूबर 2024 को शाम 5:46 बजे से शुरू होगा, और यह शुभ मुहूर्त रात 7:02 तक रहेगा। इसलिए, करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल के शुरू होने से पहले ही हो जाएगी। व्रति को चाहिए कि वे सूर्योदय से पहले स्नान कर सरगी ग्रहण करें और व्रत का संकल्प लें।

करवा चौथ व्रत के दौरान न करें ये काम 
1 करवा चौथ व्रत वाले दिन सुहागिनें अपने श्रृंगार में सफेद और काले रंग की वस्तु का प्रयोग न करें।
2  सुहागिन महिलाएं यदि  करवा चौथ पर इन रंगों का 2 उपयोग करती हैं तो उनके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। 
3 भद्रा काल के दौरान कोई संपत्ति या व्यापार की शुरुआत या निवेश न करें। 
4 करवा चौथ पर पूजा के बाद जब भी कोई श्रृंगार की वस्तु बच जाती हैं, तो उसे इधर उधर न फेंकें, बल्कि उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें।
5 इस दिन धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचें। साथ ही किसी से कोई भी मनमुटाव न रखें और अपशब्द न कहें।
6 व्रत पारण करने के बाद तामसिक भोजन ग्रहण न करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स