WHO की रिपोर्ट से दुनिया चिंतित, नमक से हर साल 18 लाख लोगो की हो है मौत।
खाने में नमक का होना अत्यंत आवश्यक है। इसके बिना भोजन का स्वाद लगभग न के बराबर हो जाता है। नमक की इस महत्वपूर्णता को समझाने के लिए भारत में दांडी यात्रा या नमक सत्याग्रह जैसे आंदोलन हुए हैं। नमक हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इस पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने 'द फूड चेन' प्रोग्राम में चर्चा की है। कुछ विशेषज्ञ नमक को जीवन के लिए आवश्यक मानते हैं, जैसे कि रटगर्स यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशनल साइंसेस के प्रोफेसर पॉल ब्रेस्लिन ने कहा है कि "नमक जीवन के लिए जरूरी है। नमक में मौजूद सोडियम शरीर की सक्रिय कोशिकाओं के लिए आवश्यक होता है। सोडियम की कमी से हैपोनेट्रेमिया नामक बीमारी हो सकती है, जिससे उल्टी, भ्रम, दौरे और कोमा जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस प्रकार, नमक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, रोजाना खाने में 5 ग्राम नमक का सेवन करना जरूरी है। इस 5 ग्राम नमक में लगभग 2 ग्राम सोडियम होता है, जो एक चम्मच के बराबर होता है। लेकिन आमतौर पर लोग इससे दोगुना, यानी औसतन 11 ग्राम नमक खाते हैं। इस अधिक नमक के सेवन से हृदय रोग, गैस्ट्रिक कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल दुनिया भर में नमक के कारण लगभग 18.9 लाख लोगों की मौत होती है। हालाँकि, नमक की वजह से मौतें सीधे नहीं होती, बल्कि यह उन बीमारियों को बढ़ावा देता है जो अंततः लोगों की जान ले लेती हैं। इसलिए, हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि नमक का सेवन कम करना चाहिए, और इसी तरह की सलाह चीनी के लिए भी दी जाती है।
















































































Leave Your Message