कार्तिक माह की रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करे विशेष दान।
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, और इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन जब मलमास या अधिकमास लगता है, तो यह संख्या 26 हो जाती है। विशेष रूप से कार्तिक माह में आने वाली एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने में श्री हरि की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है। कार्तिक माह में व्रत करने से भक्तों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है।
रमा एकादशी 2024 डेट और मुहूर्त
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल रमा एकादशी 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि का आरंभ 27 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से हो जाएगा। एकादशी तिथि का समापन 28 अक्टूब को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं रमा एकादशी का पारण 29 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
दान करने योग्य वस्तुएं:
1. अन्न: अन्न का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है।
2. धन: अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
3. पीले रंग के वस्त्र: पीले वस्त्रों का दान करने से शुभ फल मिलते हैं।
4. मोरपंख: मोरपंख का दान करने से समृद्धि आती है।
5. तुलसी के पौधे: तुलसी का पौधा दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
6. कामधेनु गाय: गाय का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
7. फल: विभिन्न फलों का दान भी महत्वपूर्ण है।
8. मुरली: भगवान कृष्ण की मुरली का दान विशेष फलदायी माना जाता है।
















































































Leave Your Message