राजस्थान उपचुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का किया ऐलान। 

राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से दो सीटों पर एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया है। सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को दौसा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सलूंबर सीट से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांति मीणा को टिकट दिया गया है। देवली-उनियारा विधानसभा से राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि झुंझुनू विधानसभा से राजेंद्र भांबू को टिकट मिला है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुखवंत सिंह उम्मीदवार हैं, और दौसा से जगमोहन मीणा को टिकट दिया गया है। खींवसर विधानसभा से रेवंत राम डांगा चुनाव लड़ेंगे। इनमें से अधिकांश उम्मीदवार आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की 

कांग्रेस ने राजस्थान की सभी सात सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, पार्टी ने झुंझुनू से अमित ओला, रामगढ़ से आर्यन जुबैर, दौसा से दीन दयाल बैरवा, देवली-उनियारा से कस्तूर चंद मीणा, खींवसर से रतन चौधरी, सलूंबर (एसटी) से रेशमा मीणा और चोरासी (एसटी) से महेश रोत को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने वर्तमान सांसद के बेटे अमित ओला को टिकट दिया है, और रामगढ़ सीट पर पूर्व विधायक जुबैर खान के बेटे को नामित किया है। खास बात यह है कि बीजेपी नेता सवाई सिंह चौधरी की पत्नी को कांग्रेस से टिकट मिला है, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा भी दे दिया। राजस्थान उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा, और वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। इसके अलावा, देश के 15 राज्यों में 48 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं, जिसमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स