पुणे में टीम इंडिया की शानदार वापसी: न्यूजीलैंड का स्कोर 255 रन पर रोका।
पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। एक समय ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड आसानी से मैच जीत जाएगा, लेकिन रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, और वाशिंगटन सुंदर की प्रभावशाली स्पिन गेंदबाजी ने खेल का पासा पलट दिया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड केवल 255 रन ही बना सकी, और अब भारत को जीत के लिए 359 रन बनाने होंगे। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र के अर्धशतकों की बदौलत 259 रन बनाए, जबकि भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए। इसके बाद, टीम इंडिया अपनी पहली पारी में केवल 156 रनों पर सिमट गई, जिससे न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में डेवोन कॉन्वे 17, विल यंग 23, रचिन रवींद्र 09, और डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडल और ग्लेन फिलिप्स के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें ब्लंडल ने 41 रन बनाए और फिलिप्स 48 रनों पर नाबाद लौटे। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने एक घंटे में पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को ढेर कर दिया। रवींद्र जडेजा ने तीन, वाशिंगटन सुंदर ने चार, और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 198 रन बना लिए थे, लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। जडेजा ने टॉम ब्लंडल को बोल्ड कर कीवी पारी को तोड़ा, और उसके बाद न्यूजीलैंड के अन्य बल्लेबाज भी जल्दी आउट हो गए। फिलिप्स ने अपने 48 रनों में चार चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन टीम को बड़ा स्कोर नहीं देने में सफल रहे।
















































































Leave Your Message