इस धनतेरस, कुबेर मंत्रों से घर में लाएं समृद्धि और वैभव, मंत्रों का करे जाप।

हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। कुबेर, जो धन के देवता हैं, को 'देवताओं के कोषाध्यक्ष' और 'यक्षों के राजा' कहा जाता है। वह संपत्ति, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माने जाते हैं। धनतेरस का यह पर्व विशेष रूप से कुबेर देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने के साथ ही कुबेर के मंत्रों का जाप करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपके घर का भंडार हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा।

धनतेरस 2024 तिथि और मुहूर्त
इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे होगा और समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे होगी। धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक रहेगा। पूजा प्रदोष काल के दौरान की जानी चाहिए, जो सूर्यास्त के बाद प्रारंभ होता है। इस साल प्रदोष काल शाम 5:38 बजे से शुरू होगा और समाप्त होगा रात 8:13 बजे पर। धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। कुबेर यंत्र की पूजा करने से धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

धनतेरस के दिन करें इन कुबेर मंत्रों का जाप
1 कुबेर मंत्र-

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

2 कुबेर धन प्राप्ति मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
 
3 कुबेर अष्टलक्ष्मी मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स