पीएम मोदी की खास पहल, देशभर में 40 स्थानों पर रोजगार मेला 51,000 युवाओं को मिलेंगे जॉइनिंग लेटर।
पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति पाने वाले युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि यह मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के पीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के सार्थक अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा। आगे बयान में कहा गया कि देश में 40 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा और चयनित युवाओं अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दिए जाएंगे। इनमें गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के अन्य विभाग और मंत्रालय शामिल हैं। इन युवाओं को कर्मयोगी प्रारंभ के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल पर 1400 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध हैं, जो युवाओं को प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाने और देश के विकास में आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करेंगे। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी क्षमता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
आवश्यक जानकारी
1 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
2 सेलेक्शन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, और इंटरव्यू शामिल होंगे।
3 नौकरी का ऑफर: चयनित उम्मीदवारों को मेले के दिन ही नौकरी का ऑफर दिया जाएगा।
4 धोखाधड़ी का ध्यान: किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी खारिज की जा सकती है।
5 उम्र सीमा: मेले में भाग लेने के लिए उम्र सीमा निर्धारित की गई है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।















































































Leave Your Message