योगी सरकार की दिवाली विशेष, 1 नवंबर की छुट्टी से कर्मचारियों में खुशी का माहौल। 

देशभर में हर तरफ़ दिवाली की धूम मची हुई है। हर जगह त्यौहार का माहौल है। इस सब को मध्य नज़र रखते हुए योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा देने की घोषणा की है। योगी सरकार ने 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर की भी छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा, 9 नवंबर को शासकीय कार्यालय आम दिनों की तरह खुले रहेंगे, लेकिन 1 नवंबर को छुट्टी का प्रावधान रखा गया है। सरकार ने यह आदेश जारी किया है। योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे। पहले प्रदेश में केवल 31 अक्टूबर की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन अब सरकार ने 1 नवंबर की छुट्टी भी जोड़ दी है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी किया है। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर की शाम से लेकर 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी, इसलिए योगी सरकार ने कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी है। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से राज्य कर्मचारियों को 4 दिनों की छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि यूपी सरकार से पहले उत्तराखंड सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के अगले दिन छुट्टी दी थी।

पुष्कर धामी सरकार ने पहले 31अक्टूबर के लिए दिवाली की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, कर्मचारियों को 1 नवंबर के बाद अगले दिन शनिवार और रविवार की छुट्टियों का लाभ भी मिलेगा। इस तरह, उन्हें लगभग 4 दिनों की छुट्टी मिल जाएगी, जो कि दिवाली के मौके पर एक बड़ा फायदा है। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाने का और समय पा सकेंगे। राज्य सरकार की इस पहल ने कर्मचारियों की खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स