दिवाली 2024 के शुभ मुहर्त और जाने लक्ष्मी व भगवान गणेश पूजन की विधि। 

दिवाली हिन्दुओ का सबसे पवित्र और बड़ा त्यौहार है। इस दिन का लोग बड़ी बेसबरी से इंतज़ार करते है। और इस त्यौहार को बड़े ही धूम -धाम से मनाते है। घर में समृद्धि, सौभाग्य और संपदा लाने के लिए हर कोई दिवाली की तैयारी में महीनों पहले से जुट जाता है। मां लक्ष्मी का स्वागत उस घर में होता है, जहां साफ-सफाई रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं, इसलिए लोग अपने घरों को सुंदर बनाने के लिए खास तैयारी करते हैं। दिवाली के दिन घरों को लाइट, झालर, फूल और दीयों से सजाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। आइए, जानते हैं ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से कि दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का सही मुहूर्त क्या होना चाहिए।

दिवाली  पूजन के शुभ मुहर्त,
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 31 अक्टूबर 2024 को है। 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगी। यह भी ध्यान रखें कि प्रदोष काल में देवी लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस बार, 31 अक्टूबर को प्रदोष काल के साथ पूरी रात अमावस्या रहेगी।

दिवाली पूजन विधि-
1 दिवाली पूजन के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को साफ करें। 
2 चौकी पर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश को स्थापित करें। 
3 इसके बाद भगवान कुबेर, मां सरस्वती व कलश की स्थापना करें।
4 अब पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें। 
5 सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें।
6 भगवान गणेश को तिलक लगाएं और उन्हें दूर्वा व मोदक अर्पित करें।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स