हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट: पाकिस्तान ने भारत को हराकर क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश। 

हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 119 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए इस लक्ष्य को हासिल किया। भारत के लिए रॉबिन उथप्पा और भरत छिपली ने पारी की शुरुआत की। उथप्पा ने 8 गेंदों में 31 रन बनाएं, जबकि भरत ने 16 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली। केदार जाधव 8 रन ही बना पाए, जबकि मनोज तिवारी ने 7 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को 119 के स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए दोनों विकेट फहीम अशरफ ने लिए। पाकिस्तान जब 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मुहम्मद अखलाक और आसिफ अली ने जोरदार पारी खेली। अखलाक ने 12 गेंदों में 40 रन, जबकि आसिफ अली ने 14 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, लेकिन वह मैच खत्म करने से पहले रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद कप्तान फहीम अशरफ ने सिर्फ 5 गेंदों में 22 रन बनाकर मैच का नतीजा तय कर दिया। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है, क्योंकि उसने यूएई के खिलाफ भी बिना विकेट खोए जीत हासिल की थी। 

भारत और पाकिस्तान को हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट के पूल सी में रखा गया था। पाकिस्तान ने पहले यूएई को 6 विकेट से हराया और अब भारत को हराकर सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम एक मैच हारने के बाद टेबल में दूसरे स्थान पर है। यदि टीम इंडिया यूएई को हरा देती है, तो वह भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स