भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार करना पढ़ा हार का सामना, क्वार्टर फाइनल में जाने का सपना हुआ चकनाचूर।  

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत हार के साथ हुई और अब टीम को अपने दूसरे मैच में भी यूएई के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत का क्वार्टर फाइनल में जाने का सपना टूट गया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में, भारतीय टीम 6 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 129 रन बना सकी। यूएई के खालिद शाह ने 10 गेंदों पर 6 छक्कों के साथ 42 रन बनाए, जबकि जहूर खान ने 11 गेंदों पर 37 रन बनाए। भारत के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने 3 विकेट लिए और 11 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान रोबिन उथप्पा ने भी 10 गेंदों पर 43 रन बनाते हुए 3 चौके और 5 छक्के मारे। आखिरी गेंद पर भारत को 3 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी रन आउट हो गए और टीम 1 रन से हार गई। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

भारतीय टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार 1 नवंबर को हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई, जिसमें भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भरत चिपली की तूफानी पारी की बदौलत 6 ओवर में 119 रन बनाए। चिपली ने 16 गेंदों पर 53 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 8 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर नियंत्रण नहीं पाया। पाकिस्तान ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रमक खेल दिखाया और बिना किसी बड़ी परेशानी के एक ओवर शेष रहते 120 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में वापसी करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। अब उन्हें अपने अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स