छठ पूजा की धूम, भोजपुरी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर दी फैंस को शुभकामनाएं। 

देशभर में छठ पूजा का महापर्व शुरू हो चूका है। 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का महापर्व शुरू हुआ, जो चार दिन तक मनाया जाता है। इस पूजा में श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जल उपवास रखते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने इस खास मौके पर छठ पूजा पर पोस्ट शेयर की हैं और शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस साल छठ पूजा की और खरना पूजा की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में वह पूरे रीति-रिवाजों के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने पीले रंग की साड़ी और लाल-पीली चूड़ियां पहनी हुई हैं। अक्षरा पूजा के दौरान बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। यह उनका पहला छठ व्रत है। खेसारी लाल यादव  ने भी अपने इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है उन्होंने लिखा- छठी मईया सब पर अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखे. जय छठी मईया। एक्ट्रेस निधी झा ने मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं. वो अपनी मां का आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं। 

मनीषा रानी ने भी छठ पूजा की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत फोटोज पोस्ट कीं, जिनमें कैप्शन लिखा था, "हम बिहारियों का प्यार है छठ पूजा। हैप्पी छठ पूजा। मनीषा इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। वह लाल और हरे रंग की साड़ी पहने हुए थीं और गोल्ड जूलरी में सजी हुई थीं। मनीषा ने मांग टीका, नथ, और चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग चूड़ियां पहनी थीं। उनका मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। पूरे अवतार में मनीषा बेहद सुंदर और ग्लैमरस लग रही थीं। और भी तमाम एकट्रेस ने छठ पूजा की अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  शुभकामनाएं दी हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स