मुख्यमंत्री आतिशी का बड़ा फैसला: बसों में 10,000 मार्शल तैनात, सुरक्षा और प्रदूषण पर होगा फोकस। 

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में एक अहम कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बसों में मार्शल लगाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री आतिशी को बस मार्शलों के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें 10,000 मार्शल दोबारा बसों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। अब इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा, शनिवार को सीएम आतिशी ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और बस मार्शल्स की तैनाती को मंजूरी दे दी थी। इनका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करना है। इन मार्शलों को आग जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने 'एक्स' पर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान में 10,000 बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनाती को मंजूरी दी है, जो सोमवार से शुरू होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इनका रोजगार छीना, लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने उन्हें पुनः रोजगार दिया है। यह कदम दर्शाता है कि बीजेपी के षड्यंत्रों के बावजूद, "आप" सरकार दिल्लीवासियों के हित में काम करती रहेगी।

आतिशी ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में दिल्ली की बसों में मार्शल तैनात किए गए थे, जिनका उद्देश्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने दावा किया कि इन मार्शलों ने बच्चों के अपहरण की कोशिशों को नाकाम किया और बुजुर्गों की भी मदद की।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स