देवउठनी एकादशी 2024: इस साल के शुभ योग और मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम तिथिया। 

देवउठनी एकादशी का पर्व इस साल 12 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं। भगवान विष्णु के जागने के साथ ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत भी होती है। 2024 में देवउठनी एकादशी के दिन कुछ खास शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इसे और भी अधिक पवित्र और फलदायी बना रहे हैं। इस दिन विशेष रूप से मांगलिक कार्यों के लिए अत्यधिक शुभ माने जाते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर और दिसंबर महीने में कई तिथियां ऐसी होंगी, जो शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त मानी जाएंगी। आज हम आपको इन तिथियों और इस बार देवउठनी एकादशी के दिन बने शुभ योगों के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप अपने धार्मिक और मांगलिक कार्यों को सही समय पर संपन्न कर सकें। देवउत्थान एकादशी के बाद शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी पंचांग के जरिए शुभ तिथियों की गणना की जाती है। ज्योतिषीय जानकारों के अनुसार, नवंबर के महीने में मांगलिक कार्यों के लिए 11 शुभ तिथियां हैं वहीं दिसंबर के महीने में 6 दिन मांगलिक कार्यों को करने के लिए उत्तम रहेंगे। वहीं देवउत्थान एकादशी के दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, क्योंकि इस दिन को अबूझ तिथि के रूप में जाना जाता है। यानि इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।

नवंबर में शुभ तिथियां- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर। 

दिसंबर में शुभ तिथियां- 04, 05, 09, 10, 14 और 15 दिसंबर। 

देवउठनी एकादशी 2024 पारण का समय,
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर हो चुका है, जिसका समापन 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर होगा। वहीं देवउठनी एकादशी का पारण 12 नवंबर को किया जाएगा। पारण का समय 13 नवंबर को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं द्वादशी तिथि समाप्त 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स