एमएस धोनी को हाई कोर्ट से नोटिस, साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का है मामला।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने उनके पूर्व साझेदारों, मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर एक मामले में नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने धोनी को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
पूरा मामला
मिहिर दिवाकर और सौम्या दास, जो 'आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड' के निदेशक हैं, ने धोनी के साथ मिलकर उनके नाम पर एक क्रिकेट एकेडमी शुरू करने के लिए समझौता किया था। हालांकि, धोनी ने इन दोनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 2021 में एकेडमी के लिए समझौते का अधिकार रद्द कर दिया। इसके बावजूद, दोनों ने धोनी के नाम का इस्तेमाल जारी रखा। धोनी ने इसके खिलाफ 5 जनवरी को रांची में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। रांची की अदालत ने इस मामले में संज्ञान लिया, लेकिन मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने झारखंड हाई कोर्ट में अपील की। अब, हाई कोर्ट ने धोनी को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पेश होने का आदेश दिया है। आईपीएल 2025 में भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एमएस धोनी ने हाल ही में खेल जारी रखने का संकेत दिया है। धोनी ने कहा था कि वह खिलाड़ी के तौर पर अपने आखिरी कुछ वर्षों में जो भी क्रिकेट खेल रहे हैं उसका लुत्फ उठाना चाहते हैं।
















































































Leave Your Message