देव दीपावली 2024: घर में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये 10 खास उपाय।
देव दीपावली, जो विशेष रूप से वाराणसी और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, यह दिन खासतौर पर भगवान शिव और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से किए गए कुछ उपायों से न केवल आपके घर में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। अगर आप भी अपनी तिजोरी को पैसों से भरने और भाग्य में बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं, तो देव दीपावली के दिन निम्नलिखित उपायों को अपनाकर आप इसका लाभ उठा सकते हैं। देव दीपावली का त्योहार इस वर्ष 15 नवंबर को है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह त्योहार मनाया जाता है, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर की सुबह 6 बजकर 19 मिनट से हो जाएगा इसलिए इसी दिन देव दीपावली मनायी जाएगी। आइए अब जान लेते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
देव दीपावली पर करे यह उपाय,
1 दीप जलाएं - उत्तर दिशा में दीपक लगाएं, लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
2 तिजोरी की सफाई करें - नई तिजोरी में नए पैसे और सिक्के रखें।
3 सरस्वती पूजा करें - ज्ञान वर्धन के लिए देवी सरस्वती की पूजा करें।
4 चांदी का सिक्का रखें - तिजोरी या पर्स में चांदी का सिक्का रखें।
5 लक्ष्मी पूजा करें - देवी लक्ष्मी की पूजा से समृद्धि बढ़ेगी।
6 शिव मंत्र जाप करें - संध्या समय शिव मंत्र का जाप करें, मानसिक शांति मिलेगी।
7 सोने का बर्तन रखें - घर में सोने का बर्तन रखने से धन की वृद्धि होती है।
8 घर के प्रवेश द्वार को सजाएं - रांगोली से द्वार सजाएं, सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
9 आशीर्वाद लें - परिवार के बुजुर्गों से आशीर्वाद लें, खुशहाली बढ़ेगी।
10 दान करें - जरूरतमंदों को दान दें, पुण्य और समृद्धि बढ़ेगी।
















































































Leave Your Message