सीएम योगी के फैसले से छात्रों को मिली राहत, UPPCS परीक्षा अब एक ही दिन होगी।
प्रयागराज में छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बड़ा निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने आयोग को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में आयोजित करने के लिए छात्रों से संवाद और समन्वय कर आवश्यक निर्णय लेने का निर्देश दिया था। इसके तहत, आयोग ने अब पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक ही दिन में कराने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा दो दिन और चार शिफ्ट में होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक ही दिन दो शिफ्ट में कराया जाएगा। साथ ही, RO/ARO परीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है, जो इस परीक्षा को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। छात्रों ने पहले परीक्षा के कई शिफ्ट में होने और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का विरोध किया था, क्योंकि उनका कहना था कि इस कारण पेपर में असमानताएँ हो सकती थीं। छात्रों का यह भी कहना था कि UPPCS और RO/ARO परीक्षा के विज्ञापन में एक ही दिन परीक्षा कराने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने छात्रों की चिंता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया, जिससे परीक्षा की प्रक्रिया अब छात्रों के लिए अधिक पारदर्शी और समान हो जाएगी।
















































































Leave Your Message