बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल प्रैक्टिस में चोटिल। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार सभी फैंस के बीच बढ़ चुका है, लेकिन भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान केएल राहुल बाउंसर से चोटिल हो गए हैं। पर्थ में डब्लूएसीए ग्राउंड पर तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान राहुल को बाउंसर लगी, जिससे उनकी कोहनी में तेज दर्द हुआ। फिजियो ने तुरंत उनका इलाज किया, लेकिन राहुल को असहज महसूस होने पर मैदान छोड़ना पड़ा। इस चोट के कारण अब पहले टेस्ट के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा की पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। राहुल की चोट के बाद, यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन में से कोई एक ओपनिंग कर सकता है। 

भारतीय टीम के सदस्य
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स