भारत का पाकिस्तान दौरे से इंकार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विवादित क्षेत्रों से बचने की ICC की चेतावनी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर हाल ही में काफी हलचल देखने को मिल रही है। भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे, जिसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान यात्रा से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान ने हालांकि इसे लेकर आईसीसी से स्पष्ट कारणों की मांग की थी। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई, और उसने चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के तीन शहरों में मैच कराने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इस प्रस्ताव के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान को सख्त निर्देश दिए कि चैंपियंस ट्रॉफी किसी भी विवादित या संवेदनशील क्षेत्र में आयोजित नहीं की जाएगी।
आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन किसी भी ऐसे स्थान पर नहीं किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय विवाद या किसी प्रकार की राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो। इसके बाद पाकिस्तान को आईसीसी से यह स्पष्ट संदेश मिला कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों और विवाद से बचते हुए ही किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और सुरक्षा मामलों के चलते यह मामला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन चुका है। इस मुद्दे पर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, यह देखना बाकी है, लेकिन फिलहाल आईसीसी का रुख स्पष्ट है कि टूर्नामेंट किसी भी विवादित इलाके में नहीं होगा।
















































































Leave Your Message