झांसी में मेडिकल कॉलेज हादसा: सीएम योगी ने राहत कार्य किया शुरू, 5 लाख रुपये मुआवजा किया घोषित।
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई और पांच बच्चों की हालत गंभीर है। जिस वार्ड में आग लगी, वहां 47 नवजात बच्चे भर्ती थे। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे से पूरे अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, आग की घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और लोगों ने अस्पताल प्रशासन से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासन फौरन मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध करवाएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुई इस दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों को इस घोर दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही, मैं घायल शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।















































































Leave Your Message