ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला, कहा- ये लोग नहीं चाहते AIMIM जीते। 

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी पार्टियों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका में कमला हैरिस को हरवा दिया और डोनाल्ड ट्रंप को जिता दिया। ओवैसी से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी पर बीजेपी की 'बी टीम' होने का आरोप बार-बार लगाया जाता है, तो उन्होंने कहा, "हम एक राजनीतिक पार्टी हैं और चुनाव लड़ना हमारा काम है। हार-जीत तो होती रहती है। ये आरोप सिर्फ फ्रस्ट्रेशन का नतीजा है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि वहां AIMIM ने चुनाव नहीं लड़ा, फिर भी कांग्रेस हार गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हर जगह हार का ठीकरा AIMIM पर फोड़ना सही नहीं है। 

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने संभाजी नगर में अपना उम्मीदवार उतार दिया, जहां महाविकास अघाड़ी का भी प्रत्याशी है। इसी तरह, धूलिया और मालेगांव में अघाड़ी और समाजवादी पार्टी दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं। ओवैसी ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि औरंगाबाद, मालेगांव, धूलिया और भिवंडी वेस्ट से AIMIM की जीत हो। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष का यह रवैया उन्हें बुरी हार दिलाएगा और उनकी जमानत तक जब्त हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि इस बार उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव क्यों लड़ रही है, जबकि पिछली बार 44 सीटों पर लड़ी थी, तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी की रणनीति और फीडबैक पर आधारित फैसला है। उन्होंने विपक्ष और मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि AIMIM के फैसलों को लेकर उनकी अत्यधिक दिलचस्पी समझ से परे है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स