भिगोकर अखरोट खाने से दिमाग और शरीर को कैसे मिलते हैं अद्भुत फायदे।

सर्दियों में हेल्थ एक्सपर्ट्स बादाम, किशमिश और अखरोट को पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि भिगोने से इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। खासकर अखरोट, जो दिमाग और हार्ट के लिए सुपरहेल्दी होता है, भिगोने से इसके पोषक तत्व शरीर में बेहतर अवशोषित होते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो मानसिक फोकस, मेमोरी और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। कोई भी मेवा हो वो तसीर में गर्म होता है। अखरोट भी गर्म तासीर का ड्राई फ्रूट है इसलिए इसे भिगोकर खाना चाहिए। आप रात में 2 अखरोट की गिरी को पानी में भिगो दें। सुबह इसे दूसरे भीगे हुए नट्स के साथ या ऐसे ही सिर्फ 2 अखरोट खा लें। इससे अखरोट गर्मी नहीं करेगा और इसे पचाना भी आसान हो जाएगा। आप रात में दूध में भिगोकर भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट के साथ आप दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी खा रहे हैं। दिमाग और हार्ट के लिए अखरोट को सबसे अच्छा माना जाता है।
  
अखरोट में कई महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

1.विटामिन E: अखरोट में विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

2. विटामिन B6 : यह विटामिन मस्तिष्क की सेहत और तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है और मूड को भी बेहतर बनाता है।

3. विटामिन B9 (फोलिक एसिड): यह विटामिन शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से जरूरी होता है।

4. विटामिन B3 (नियासिन): यह पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र के स्वस्थ कार्य के लिए जरूरी होता है। अखरोट में ये विटामिन्स शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और कई शारीरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स