ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के टेस्ट मैचों की टाइमिंग और टीम की हुई घोषणा।
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी, और इसका पहला मैच वहीं खेला जाएगा। भारतीय फैंस को इस सीरीज के मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा। सीरीज के बाकी मैचों की मेज़बानी ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में होगी। दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में, तीसरा ब्रिस्बेन में, चौथा मेलबर्न में, और पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होकर 3 जनवरी को आखिरी मैच के साथ समाप्त होगी। यहां पर आपको भारतीय समय के अनुसार, इन मैचों के शुरू होने का समय मिलेगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के सभी पांच टेस्ट मैचों की टाइमिंग
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट- भारत में सुबह 7:50 बजे से (पर्थ में 22 से 26 नवंबर)
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट- भारत में सुबह 9:30 बजे से (एडिलेड 06 से 10 दिसंबर)
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट- भारत में सुबह 5:50 बजे से (ब्रिस्बेन 14 से 18 दिसंबर)
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट- भारत में सुबह 5 बजे से (मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर)
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट- भारत में सुबह 5 बजे से (सिडनी 03 से 07 जनवरी)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। हालांकि, नियमित कप्तान रोहित शर्मा पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वह हाल ही में पिता बने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक केवल पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का एलान किया है।
















































































Leave Your Message