केजरीवाल आज चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे, बीजेपी के 'रेवड़ी कल्चर' पर करेंगे बात।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से गुरुवार को 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। चुनावी कैंपेन लॉन्च करने के साथ ही, वह दिल्लीभर में फ्री की रेवड़ी पर भी चर्चा करेंगे, जो आगामी चुनावों में एक अहम मुद्दा बन गया है। दरअसल, बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री बस यात्रा, फ्री बिजली, पानी और अन्य जनहितकारी योजनाओं को 'फ्री की रेवड़ी' बताकर लंबे समय से दुष्प्रचार कर रही है। बीजेपी ने ‘रेवड़ी कल्चर’ से जोड़कर आम आदमी पार्टी पर लगातार हमला बोला है, यह आरोप लगाते हुए कि आप सरकार सिर्फ मुफ्त की योजनाओं के जरिए वोट बटोरने का काम कर रही है। अब अरविंद केजरीवाल इन सवालों का जवाब देने के लिए रेवड़ी पर चर्चा करेंगे, और वह यह स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे कि उनकी सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं, उनका उद्देश्य केवल जनता की भलाई है, न कि चुनावी फायदे के लिए।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनका ध्यान केवल दिल्ली के विकास और उसके नागरिकों की बेहतर जीवनशैली पर है, और वह इस चुनाव में किसी भी प्रकार के सस्ती राजनीति के खिलाफ हैं। इसके अलावा, वह बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए यह स्पष्ट करेंगे कि मुफ्त योजनाएं किसी विशेष वर्ग या वोटबैंक के लिए नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।















































































Leave Your Message