WPL 2024 AUCTION LIVE: 165 महिला खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी लगाएंगी दांव, 30 स्लॉट के लिए खर्च होंगे करोड़ों रुपए।

WPL 2024 Auction Live: 165 महिला खिलाड़ियों पर पांच फ्रेंचाइजी लगाएंगी दांव, 30 स्लॉट के लिए खर्च होंगे करोड़ों रुपए।  

WPL 2024 Auction Live Updates: वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए आज (शुक्रवार) मुंबई में ऑक्शन होगा।  लीग की पांच टीमें करीब 30 खिलाड़ियों पर 17 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेंगी। 
ऑक्शन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  इसका आगाज दोपहर 3 बजे से होगा. सभी टीमों के लिए टेबल सजा दी गई हैं।  वीमेंस प्रीमियर लीग के एक्स हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की गई हैं। 

WPL 2024 Auction Live: दोपहर 3 बजे से शुरू होगा ऑक्शन

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए मुंबई में दोपहर 3 बजे से ऑक्शन होगा।  इसके लिए सभी टीमें तैयार हैं. पांच फ्रेंचाइजियां इसमें हिस्सा ले रही हैं।  

WPL 2024 Auction Live: ऑक्शन में गुजरात के पास होगी सबसे ज्यादा रकम

गुजरात जायंट्स ने ऑक्शन से पहले कई प्लेयर्स को रिलीज किया है।  टीम ने एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले और सुषमा वर्मा को छोड़ा है।  गुजरात के पास 5.95 करोड़ रुपए सैलेरी देने के लिए हैं. उसके पास कुल 10 स्लॉट भी खाली हैं। 

WPL 2024 Auction Live: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर मोटी रकम खर्च करेगी यूपी की टीम

यूपी वॉरियर्ज ने देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे और सिमरन शेख को रिलीज किया था. उसके पास 4 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं. वहीं कुल 5 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली है. यूपी को एक विदेशी प्लेयर भी लेना होगा।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स