ICC की इमरजेंसी मीटिंग: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर मचा बवाल।
पियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में पूरी तरह से होगा या फिर हाईब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा। भारतीय टीम पहले ही पाकिस्तान जाने से इनकार कर चुकी है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस बीच, चैंपियंस ट्रॉफी के मामले को सुलझाने के लिए ICC इमरजेंसी मीटिंग बुलाने जा रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीसीसीआई और PCB के बीच आपसी सहमति बनाना है। रिपोर्ट के अनुसार, ICC बोर्ड 26 नवंबर को एक इमरजेंसी बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि टूर्नामेंट के लिए हाईब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए या नहीं।
ICC बोर्ड में 12 फुल मेंबर देशों के प्रतिनिधि, एसोसिएट देशों के तीन प्रतिनिधि, एक स्वतंत्र निदेशक, ICC के अध्यक्ष और CEO शामिल होते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को तीन साल पहले, नवंबर 2021 में चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबानी के अधिकार दिए गए थे, और तब से PCB की कोशिश है कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के तीन वेन्यू—लाहौर, कराची और रावलपिंडी—में आयोजित किया जाए। हाल ही में, भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में होने वाले T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि टीम को पाकिस्तान जाने के लिए भारत सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब सबकी नजरें ICC की इमरजेंसी मीटिंग पर हैं, जो 26 नवंबर को होने वाली है, ताकि यह तय किया जा सके कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाईब्रिड मॉडल अपनाया जाए या नहीं और PCB और बीसीसीआई के बीच सहमति बन पाती है या नहीं।
















































































Leave Your Message