NIA भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की आतंकवादी संगठन की योजनाओं को विफल करने के लिए कर रही है जांच, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर NIA की छापेमारी।

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र और कर्नाटक की अलग-अलग 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी शुरू की। बताया गया है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में भी एजेंसी ने कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के जरिए देशभर में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में हो रही है। ISIS की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों के तौर पर होती है।

आईएसआईएस के सेल्फ-स्टाइल्ड मॉड्यूल देशभर में फैले हुए हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में ऐसे आईएस मॉड्यूल के छिपे होने की जानकारी है। पहले भी महाराष्ट्र में इस तरह के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो चुका है। एनआईए इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं इन मॉड्यूल में युवाओं को बहलाने-फुसलाने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम तो नहीं किया है। उन्हें इंटरनेट से डाउनलोड कर कट्टरपंथी कंटेट तो नहीं पहुंचा गया है।

जांच अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि कहीं आईएसआईएस मॉड्यूल के जरिए युवाओं की आतंकी संगठन में भर्ती तो नहीं की गई है। आतंकी युवाओं की भर्ती कर भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स