भारत में संविधान दिवस पर भव्य समारोह, पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट में शाम 5 बजे होंगे उपस्थित। 

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट भी की। पीएम मोदी ने लिखा, "सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था, और इस साल इसे अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संविधान दिवस का यह अवसर भारतीय लोकतंत्र और संविधान की महत्वता को याद करने का है, जो देश की समृद्धि और एकता की नींव है। आज संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष (अब संविधान सदन) में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। पीएम मोदी शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे, जहां वे भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट (2023-24) जारी करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संविधान दिवस पर शुभकामनाएं दीं, और संविधान को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ पर उत्सव मनाने का उल्लेख किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा, "बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी सहित संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 'संविधान दिवस' मनाने की शुरुआत की। भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की ताकत हमारा संविधान है, जो हर नागरिक को न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देता है। हमारा विश्वास है कि संविधान केवल एक किताब नहीं है, बल्कि इसे पूरी श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में सर्वोत्तम योगदान देने का माध्यम है। आइए, इस संविधान दिवस पर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स