टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में किया बड़ा धमाका, जानें कौन से खिलाड़ी बने सबसे महंगे। 

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और सभी टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति के तहत अपनी टीम तैयार कर ली है। इस बार के ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें 62 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। सभी टीमों ने मिलाकर इस सीजन में कुल 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बार के आईपीएल ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। पंत ने हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम में अहम भूमिका निभाई थी। वह विस्फोटक बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपर और कप्तान के रूप में भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। अब बात करते हैं ऋषभ पंत के अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के अन्य 15 खिलाड़ियों की, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में कितना मिल सका। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी। इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इन चारों प्रमुख खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में रिटेन किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी थे, जिनमें से 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, जबकि 4 खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा गया है। इन चार खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी आईपीएल 2025 में टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक लाभ साबित हो सकती है।

T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे भारतीय प्लेयर्स को मिले पैसे: 

* रोहित शर्मा- 16.30 करोड़ 
* यशस्वी जायसवाल- 18 करोड़
* विराट कोहली- 21 करोड़
* सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़ 
* ऋषभ पंत- 27 करोड़
* संजू सैमसन- 18 करोड़
* हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़
* शिवम दुबे- 12 करोड़ 
* रवींद्र जडेजा- 18 करोड़
* अक्षर पटेल- 16.50 करोड़
* कुलदीप यादव- 13.25 करोड़
* युजवेंद्र चहल- 18 करोड़ 
* अर्शदीप सिंह- 18 करोड़ 
* जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़ 
* मोहम्मद सिराज- 12.25 करोड़। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स