बजरंग पूनिया का डोप टेस्ट विवाद: नाडा ने 4 साल के निलंबन से किया दंडित। 

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। बजरंग ने मार्च में डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण नाडा को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है। उनका निलंबन 23 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा। नाडा ने पहले 23 अप्रैल को बजरंग पूनिया को डोप टेस्ट से इनकार करने के कारण निलंबित किया था। इसके बाद, विश्व शासी निकाय UWW ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था। बजरंग ने इस निलंबन के खिलाफ अपील की, और 31 मई को नाडा के अनुशासनात्मक डोपिंग पैनल (ADDP) ने इसे रद्द कर दिया था। हालांकि, जब तक नाडा ने आरोपों का आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया, तब तक निलंबन को रद्द नहीं किया गया। फिर 23 जून को नाडा ने बजरंग को नोटिस जारी किया।

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को चार साल के निलंबन की सजा दी है। पैनल ने इसे अनुच्छेद 10.3.1 के तहत फैसला किया है, जिसके अनुसार उन्हें 4 साल तक कुश्ती में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया गया है। बजरंग को पहले अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था, और अब उनका निलंबन उस दिन से शुरू होगा, जब उन्हें आधिकारिक नोटिफिकेशन भेजा गया था। इसका मतलब यह है कि वह अब प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी नहीं कर पाएंगे और यदि वह कोचिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो विदेशों में भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। बजरंग पूनिया, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन भी किया था। इसके बाद, बजरंग पूनिया और पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। बजरंग को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया, जबकि विनेश हरियाणा के जुलाना विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स