तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने की वजह क्या?
अनुमुला रेवंत रेड्डी तेलंगाना राज्य में एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। रेवंत महबूबनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही राजनीति में गहरी रुचि थी। जिसके बाद अब वो तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री है। कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी ने लोकसभा के सांसद की सदस्यता से शुक्रवार (8 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैंने सांसद का पद छोड़ा है, लेकिन लोगों के साथ रिश्ता हमेशा बना रहेगा। रेवंत रेड्डी ने इस्तीफा सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ''मैंने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफा केवल मेरे सांसद पद से है। मल्काजगिरी के लोगों का मेरे मन में स्थान है और हमेशा रहेगा।" रेड्डी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा कि ये आज से लागू हो और कृप्या करके इसे स्वीकार करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर वो फोटो भी शेयर की है, जहां वो संसद में बैठा करते थे। दरअसल, रेड्डी ने गुरुवार (7 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा था। यहां की कोडंगल सीट से रेवंथ रेड्डी ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर रहे भारत राष्ट्र समिति (BRS) के उम्मीदवार पी नरेंद्र रेड्डी को 74 चौहत्तर हजार 897 सत्तानवे वोट मिले थे तो वहीं रेड्डी के खाते में 1 लाख 74 हजार 429 वोट गए थे। रेड्डी दूसरी सीट कामारेड्डी से चुनाव हार गए थे।
बता दें कि कांग्रेस ने राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में 64 चौंसठ सीटें जीतकर पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बीआरएस से सत्ता छीन ली थी। बीआरएस 39 उन्तालीस सीटों पर सिमट गई थी। जिसके बाद तेलंगाना, रेवंथ रेड्डी को मुख्यमंत्री घोषित किया।















































































Leave Your Message