श्रीलंका में बाढ़ और तूफान का कहर, 15 की मौत, 4.5 लाख लोग प्रभावित। 

श्रीलंका में मौसम ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण मौसम बिगड़ गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, इस खराब मौसम के कारण बाढ़, तूफान और भूस्खलन जैसे घटनाएं हुई हैं, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस खतरनाक मौसम ने श्रीलंका में 15 लोगों की जान ले ली है और अभी भी मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

श्रीलंका में मौसम ने गंभीर रूप ले लिया है, जिससे 4,50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि सबसे अधिक 10 मौतें पूर्वी प्रांत में हुईं। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान शनिवार को भारत के तमिलनाडु राज्य की ओर बढ़ेगा, जिसके बाद श्रीलंका में मौसम की स्थिति में सुधार हो सकता है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर, उत्तर मध्य और पूर्वी त्रिंकोमाली जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, पुलिस ने बताया कि समनथुराई में बाढ़ के कारण ट्रैक्टर पर जाते समय छह छात्रों की मौत हो गई, जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को बस न मिलने के कारण ट्रैक्टर से जाने की अनुमति दी थी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स