किसान संगठन की बड़ी ताकत, 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन। 

अपनी मांगों के पूरे न होने पर दिल्ली में एक बार फिर किसानों का विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। किसान आज दिल्ली में धरना देंगे। ग्रेटर नोएडा के किसानों और प्राधिकरण के बीच करीब 3 घंटे तक बैठक हुई, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। बैठक के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार (2 दिसंबर) को दिल्ली जाने का फैसला किया है। किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं, जिसमें उनकी भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और अन्य मुद्दे शामिल हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने बार-बार उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और भी तेज हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, किसानों के इस दिल्ली मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 10 से अधिक किसान संगठन शामिल होंगे। इस दौरान मार्च में किसानों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो सकती है। किसानों का मुख्य लक्ष्य संसद का घेराव करना है। इसके लिए वे सोमवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे तक एकत्र होंगे और फिर यहीं से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। फिलहाल, ये सभी किसान पिछले चार दिनों से यमुना प्राधिकरण के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के दिल्ली मार्च की सूचना पर दिल्ली पुलिस के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी के साथ दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू हो गई है। वहीं, सोमवार को गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाए जाएंगे। ऐसे हालात में जाम लगने की संभावना है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस परिस्थिति को देखते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

क्या है किसानों की मांगें?
* किसानों का कहना था कि गोरखपुर में बन रहे हाईवे के लिए 4 गुना मुआवजा दिया गया, जबकि गौतमबुद्ध नगर को चार गुना मुआवजे के लाभ से वंचित रखा गया है।
* इसके अलावा 10 साल से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है। नए कानून के लाभ जिले में लागू करने पड़ेंगे।
* किसानों की प्रमुख मांगों में 10 फीसदी विकसित भूखंड, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिया जाना शामिल है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स