केकेआर का बड़ा कदम: रहाणे को कप्तान बनाने पर विचार, वेंकटेश अय्यर की भी चर्चा!
आईपीएल 2025 में कई टीमों की कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, और अब यह साफ होता जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अगले सीजन में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बना सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता ने रहाणे को कप्तान के रूप में खरीदा था। जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर ने रहाणे को 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। एक सोर्स ने बताया, "हां, यह 90 प्रतिशत पक्का है कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के कप्तान होंगे। उन्हें खासतौर पर एक अच्छे कप्तान के रूप में चुना गया था। हालांकि पहले यह भी कहा गया था कि केकेआर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को कप्तान बना सकती है, जिन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से यह तय नहीं हुआ है कि कप्तान रहाणे होंगे या वेंकटेश अय्यर।
रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभालने वाले अजिंक्य रहाणे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान नहीं बनाया गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार श्रेयस अय्यर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का कप्तान चुना। दिलचस्प बात यह है कि अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, जबकि अब केकेआर उस खिलाड़ी को कप्तान बनाने पर विचार कर रही है जिसे मुंबई ने टी20 टूर्नामेंट के लिए कप्तान नहीं बनाया। अजिंक्य रहाणे पिछले दो सीज़न (2023 और 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, और अब केकेआर ने उन पर दांव खेला है। यह देखना रोचक होगा कि केकेआर इस दांव से कितना फायदा उठा पाती है।
















































































Leave Your Message