ठंड और प्रदूषण: आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा और इससे बचने के तरीके।
ठंड और प्रदूषण का मिलाजुला असर लोगों की सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। हर साल नवंबर से लेकर जनवरी-फरवरी तक, दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति और भी बिगड़ जाती है। सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई अन्य शहरों में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। वायु प्रदूषण के कारण खासतौर पर सांस संबंधी बीमारियां तेजी से फैलने लगती हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। ब्रोन्कियल अस्थमा, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और अन्य सांस संबंधी संक्रमणों के मामले भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ वायु के संपर्क में आने के लिए अधिक सतर्क रहना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए, सरकार और नागरिकों दोनों को मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को कम किया जा सके। , वायु प्रदूषण केवल फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को भी प्रभावित करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, कोरोनरी सिंड्रोम, अनियमित हार्ट बीट, हार्ट फेल, स्ट्रोक और अचानक हार्ट डेथ का खतरा बढ़ाता है।
लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने के नुकसान
1 तंत्रिका संबंधी समस्याएं- जब आप लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं तो इससे अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
2 कॉग्नीटिवि समस्याएं- खासतौर से बच्चों में इसका प्रभाव दिमाग के विकास पर पड़ सकता है। इससे IQ कम हो सकता है और पढ़ाई पर भी असर देखा जा सकता है।
3 प्रजनन क्षमता पर असर- वायु प्रदूषण में लंबे समय तक रहने से बांझपन, गर्भपात और जन्म के समय कम वजन वाले बच्चे होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
4 कैंसर का खतरा- बढ़ता वायु प्रदूषण कैंसर का बड़ा कारण है। प्रदूषण से ब्लैडर कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
वायु प्रदूषण से कैसे बचें
1 प्रदूषण कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें। सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करें। क्लीनर फ्यूल का उपयोग करें।
2 वायु प्रदूषण के असर को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। हवा को पौधे नेचुरली क्लीन कर सकते हैं।
3 उत्सर्जन को कम करने के लिए सौर और वाटर एनर्जी जैसे नए एनर्जी सोर्स का उपयोग करें और लोगों को इसके बारे में जागरुक करें।
4 वायु प्रदूषण से बचने के लिए धुआं निकलने वाली चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें। धूल और गंदगी को साफ करते रहें।
















































































Leave Your Message