ट्रंप को 'पैट्रियॉट ऑफ द ईयर' सम्मान, शपथ से पहले मिला बड़ा पुरस्कार।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रभाव अब देश और दुनिया में फैलने लगा है। उनकी कार्यशैली और अंदाज की चर्चा हर जगह हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप, जो 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं, को इससे पहले ही एक बड़े सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘फॉक्स नेशन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘पैट्रियॉट ऑफ द ईयर’ (वर्ष के सबसे बड़े देशभक्त) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विशेष रूप से सबसे बड़े राष्ट्रभक्त को दिया जाता है, और डोनाल्ड ट्रंप को उनकी अपार देशभक्ति को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया। चुनाव जीतने के बाद से ट्रंप अक्सर फ्लोरिडा स्थित अपने रिजॉर्ट 'मार-ए-लागो' में रहकर अपने आगामी प्रशासन के मंत्रियों की घोषणा कर रहे थे, लेकिन इस वार्षिक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए वह न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड गए।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, ट्रंप का जोश काफी बढ़ गया। उन्होंने मंच पर अपने जोश का प्रदर्शन किया और समारोह में भीड़ को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा, "फॉक्स में काम करने वाले लोग बेहतरीन हैं। आज का दिन शानदार रहा।" इस कार्यक्रम की मेज़बानी फॉक्स के प्रस्तुतकर्ता सीन हैनिटी ने की, जो ट्रंप के अच्छे मित्र भी हैं। ट्रंप ने कार्यक्रम के मुख्य प्रस्तोता पीट हेगसेथ को अमेरिका के अगले रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया, और हैनिटी ने उनकी जगह प्रस्तोता की जिम्मेदारी निभाई। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा था कि वह 'पैट्रियॉट ऑफ द ईयर' पुरस्कार प्राप्त करने के लिए "बहुत उत्सुक" हैं।
















































































Leave Your Message