ग्लोबल सुपर लीग फाइनल: विक्टोरिया को हराकर रंगपुर राइडर्स बने चैंपियन।
ग्लोबल सुपर लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला रंगपुर राइडर्स और विक्टोरिया के बीच खेला गया, जिसमें रंगपुर राइडर्स ने 56 रनों से जीत दर्ज कर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुआ। रंगपुर राइडर्स की जीत में सौम्य सरकार की 86 रनों की शानदार पारी और हरमीत सिंह की 3 विकेट की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। रंगपुर राइडर्स के कप्तान नुरुल हसन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसे सौम्य सरकार और स्टीवन टेलर की ओपनिंग जोड़ी ने सफलतापूर्वक साबित किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई। टेलर ने 49 गेंदों में 68 रन बनाए, जबकि सरकार ने 54 गेंदों में 86 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में 178 रन बनाए।
179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने 65 के स्कोर तक केवल 2 विकेट गंवाए थे, लेकिन इसके बाद रन रेट का दबाव उनके बल्लेबाजों पर साफ नजर आया। अंततः विक्टोरिया की पूरी टीम 18.1 ओवर में 122 रन के स्कोर पर सिमट गई। रंगपुर राइडर्स के लिए गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, जबकि मेहदी हसन, रिशाद हुसैन और सैफ हसन ने 2-2 विकेट लिए। कमरुल इस्लाम ने भी एक विकेट लिया, जिससे विक्टोरिया की टीम को सस्ते में समेटने में मदद मिली।
















































































Leave Your Message