8 दिसंबर 2024: टीम इंडिया को मिली तीन बड़ी हार, सभी मैचों में निराशाजनक परिणाम। 

8 दिसंबर 2024 भारतीय क्रिकेट के लिए एक "काले दिन" जैसा था। इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम तीन अलग-अलग जगहों पर मैच खेल रही थी, लेकिन भारत किसी भी मैच में जीत हासिल नहीं कर सका। सभी मैच बेहद महत्वपूर्ण थे। इस दिन भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रही थी, वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरुष टीम और ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच चल रहा था, और साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल भी खेला जा रहा था।

भारतीय टीम ने तीनों प्रमुख मैचों में हार का सामना किया।

1. भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला : ब्रिसबेन में खेल रहे दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 371 रन बनाए। इसके बाद भारतीय महिला टीम 44.5 ओवर में 249 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, और ऑस्ट्रेलिया ने 122 रन से यह मैच जीत लिया।

2. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच : एडिलेड में खेले गए डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम पहले और दूसरे दोनों पारियों में केवल 180 और 175 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन के छोटे लक्ष्य को सिर्फ 3.2 ओवर में पूरा कर 10 विकेट से जीत हासिल की।

3. अंडर-19 एशिया कप 2024 फाइनल : दुबई में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश ने 198 रन बनाकर भारत को 59 रन से हराया। भारतीय टीम 35.2 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिससे बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स