बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज़ हुआ मानहानि का केस, सत्येंद्र जैन ने छवि खराब करने का लगाया आरोप। 

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। यह मामले की  आज (10 दिसंबर) राउज एवेन्यू कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी है। जैन का आरोप है कि बांसुरी स्वराज ने गलत सूचना दी कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये, 1.8 किलो सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। सत्येंद्र जैन ने बांसुरी स्वराज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 अक्टूबर 2023 को एक साक्षात्कार में यह दावा किया था, जो राजनीतिक लाभ के लिए दुर्भावना से प्रेरित था। जैन का कहना है कि बांसुरी स्वराज के इस बयान से उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को गहरा धक्का लगा है। उनका कहना है कि इस प्रकार के बयान से समाज में उनकी छवि एक नागरिक, पति, पिता, भाई और दोस्त के रूप में प्रभावित हुई है।सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने धन शोधन के मामले में जांच की थी, जिसके तहत उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, वे वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं और उनका कहना है कि बीजेपी के आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। जांच एजेंसियां अभी तक अदालत में इस मामले में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई हैं।

सत्येंद्र जैन ने बांसुरी स्वराज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बयानबाजी से जैन की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है, जो केवल राजनीतिक उद्देश्य से किया गया था। उनके अनुसार, यह सब उनकी सार्वजनिक छवि को तोड़ने और उनके खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने के लिए था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स