बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का राजनीतिक महत्व।

हार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से 'महिला संवाद यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। इस पहल के तहत वे महिलाओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। यह यात्रा आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही है, क्योंकि बिहार में महिलाओं का वोट प्रतिशत करीब 48% (अड़तालीस) है, जो किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इस बीच, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की इस यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, "अच्छा है, जा रहे हैं। नैन सेंकने जा रहे हैं।" जब उनसे नीतीश कुमार के इस दावे पर प्रतिक्रिया मांगी गई कि एनडीए 2025 के चुनाव में 225 सीटें जीतेगा, तो लालू ने व्यंग्य करते हुए कहा, "पहले अपनी आंखें सेंक लें।" जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "लालू यादव को कांग्रेस की ओर ध्यान देना चाहिए। नीतीश कुमार की ओर आंख दिखाने की हिम्मत कैसे की? सच्चाई यह है कि होटवार जेल में उनका शरीर था, लेकिन उनकी बुद्धि चरवाहा विद्यालय में ही अटकी रह गई।

 नीतीश कुमार की इस यात्रा को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें महिलाओं से संवाद के साथ-साथ योजनाओं की समीक्षा और नए कदम उठाने की संभावनाएं भी शामिल हैं। देखना होगा कि यह यात्रा क्या नई रणनीतियों और घोषणाओं की नींव रखती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स