श्रीलंकाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने की उम्मीद। 

श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरे के दूसरे दिन, उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। राष्ट्रपति दिसानायके ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और दोनों देशों के अधिकारियों से परिचय कराया। यह उनकी सितंबर में पदभार संभालने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस दौरान, राष्ट्रपति दिसानायके ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इन मुलाकातों में भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग, निवेश, क्षेत्रीय सुरक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। राष्ट्रपति दिसानायके भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलेंगे, साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान वे बोधगया का भी दौरा करेंगे। श्रीलंका भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी है, और इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है। यह दौरा श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर ब्रिक्स संगठन की सदस्यता और कर्ज पुनर्गठन जैसे मुद्दों पर भारत से समर्थन मिलने की संभावना है।

यह यात्रा क्यों अहम है चलिए एक नजर उस पर भी डाल लेते हैं।

1 अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायका भारत के राष्ट्रपति से मिलेंगे। दिसानायका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
2 राष्ट्रपति दिसानायका भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके अलावा, वो यात्रा के हिस्से के रूप में बोधगया का दौरा करेंगे।
3 श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति में केंद्रीय स्थान रखता है।
4 राष्ट्रपति दिसानायका की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स