YUVRAJ SINGH BIRTHDAY: 42 साल के हुए युवराज सिंह, जिन्होंने खून की उल्टियां कर-करके टीम इंडिया को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन।
Yuvraj Singh Birthday: 42 साल के हुए युवराज सिंह, जिन्होंने खून की उल्टियां कर-करके टीम इंडिया को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन।
Yuvraj Singh: भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह आज 42 साल के हो गए हैं. आइए युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनके करियर के कुछ खास रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों के बारे में बतातें हैं। युवराज सिंह ने भारत को एक नहीं बल्कि दो-दो वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम और सबसे खास भूमिका निभाई है। आज युवराज सिंह 42 साल के हो गए हैं, और अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
युवराज सिंह की खास उपलब्धियां
2000 चैंपियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने.
युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीतने में अहम भूमिका निभाई.
2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए.
2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में सबसे तेज 50 रन बनाए.
2007 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट टीम के खिलाफ 30 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली.
2007 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच बने.
2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने.
2011 वर्ल्ड कप में बनाए 362 रन और चटकाए 15 विकेट.
2011 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने.
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.
आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे.















































































Leave Your Message