बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी, गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को झटका देने के साथ कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर जारी है। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं, और भारतीय टीम फॉर्म के मामले में थोड़ी पीछे नजर आ रही है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का रुख मोड़ दिया। गाबा में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बुमराह ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर कपिल देव के 51 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा और सबसे तेज टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट में एक नई उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा और उनकी गेंदबाजी के जादू ने भारतीय टीम को मैच में वापस ला दिया।

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया है। इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच तक उन्होंने 20 विकेट झटके हैं और उनका औसत 10.90 का है। गाबा टेस्ट की पहली पारी में जब दूसरे भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे, बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद, दूसरी पारी में भी उन्होंने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाकर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हुआ और मैच का रुख बदल दिया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स