ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने जीता ICC महिला चैंपियनशिप, भारत और न्यूजीलैंड के लिए बढ़ी चुनौती।
महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 2025 में भारत में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत के पास है। वर्ल्ड कप के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के लिए टीमों को आईसीसी चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप 5 में स्थान बनाना था। वहीं, टीम इंडिया को मेज़बान होने के कारण पहले से ही क्वालिफाई कर लिया था। इस चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम करती है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने इस खिताब को जीतते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर फिनिश किया है।
आईसीसी महिला चैंपियनशिप के दौरान सभी टीमों को तीन-तीन मैचों की 8 सीरीज खेलनी थीं, जिनमें कुल 24 मैच होते। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 24 मैचों का अभियान पूरा कर लिया और 17 मैच जीतकर 39 अंक हासिल किए। भारतीय महिला टीम के पास 5 मैच बचें हैं, लेकिन अगर वे सभी में जीत भी जाती हैं, तो भी वे 37 अंक ही हासिल कर सकती हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के 39 अंकों से दो अंक कम हैं। भारत को वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। तीसरे मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब मुश्किल में है और अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जिससे डायरेक्ट क्वालिफिकेशन में उनका स्थान खतरे में है।
















































































Leave Your Message