प्रशांत किशोर का बयान: BPSC अभ्यर्थियों के साथ गांधी मैदान में लड़ा जाएगा 'शिक्षा सत्याग्रह। 

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर BPSC अभ्यर्थियों का धरना आज 11वें दिन भी जारी है, जहां वे 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। दोपहर 2:30 बजे प्रशांत किशोर  धरनास्थल पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। पहले यह अनुमान था कि प्रदर्शनकारी सीएम हाउस तक जाएंगे, जैसा कि पीके ने पहले कहा था, लेकिन अब यह योजना बदल गई है। अब, यह तय किया गया है कि कल से पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे 12 बजेसे धरना प्रदर्शन होगा, जिसे "छात्र संसद नाम दिया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अभ्यर्थियों का समर्थन करते हैं और बच्चों के भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिहार में पेपर लीक की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने की बात की।

प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा कि "लड़ाई कैसे आगे लड़नी है" इसका निर्णय *कल होगा। उन्होंने घोषणा की कि गांधी मैदान में छात्रों की "छात्र संसद" लगेगी, और लंबी लड़ाई के लिए बड़ी योजना बनानी होगी। पीके ने यह भी कहा कि इस आंदोलन में शिक्षाविद छात्र और उनके परिवार वाले भी शामिल होंगे, और पुलिस को डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनके पार्टी के लोग छात्रों का सुरक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब लाठी तंत्र नहीं चला सकते। राजनीतिक दलों से भी छात्रों को पूरा समर्थन मिल रहा है। पहले तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने इस आंदोलन को समर्थन दिया, और अब प्रशांत किशोर ने भी उनका समर्थन किया है। पहले पीके की योजना सीएम हाउस  तक पदयात्रा करने की थी, लेकिन अब धरना गांधी मैदान से फिर से शुरू होगा। छात्रों ने इस धरने को शिक्षा सत्याग्रह नाम दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स