दक्षिण कोरिया विमान हादसा पक्षियों के टकराने से हुआ गियर में खराबी, 79 के मारे जाने की आशंका। 

दक्षिण कोरिया में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया, जिसके कारण 179 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कई यात्रियों को बचा लिया गया है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था, और मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ। विमान रनवे पर उतरने के दौरान फिसलकर एक दीवार से टकरा गया, जिससे विमान में आग लग गई। विमान में 173 कोरियाई, 2 थाई यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह उड़ान सुबह 1:30 बजे थाईलैंड से रवाना हुई थी और सुबह 8:30 बजे मुआन हवाई अड्डे पर उतरने वाली थी। विमान ने पहले लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका और उसे फिर से हवाई अड्डे के आस-पास चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद, जब यह पुनः लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था, तो विमान रनवे पर फिसल गया और दीवार से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई।

कोरिया टाइम्स के अनुसार, दुर्घटना के लगभग 43 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन और दक्षिण जिओला राज्य के फायरब्रिगेड अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना स्थानीय समय अनुसार सुबह 9:07 बजे हुई। हादसे के बाद विमान से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया।वर्तमान में यह भी माना जा रहा है कि संभवतः दुर्घटना पक्षियों के टकराने के कारण हुई, जिससे लैंडिंग के वक्त विमान के गियर में तकनीकी खराबी आ गई थी। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि हादसे के बाद आग लगभग बुझा दी गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है और जिन दो लोगों को जीवित निकाला गया है, उनमें एक यात्री और एक चालक दल का सदस्य शामिल है। यह हादसा दक्षिण कोरिया में विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स