ऋषभ पंत के खराब शॉट ने तोड़ी भारतीय टीम की उम्मीदें, ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन से दी हार।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को जीतने के लिए 340 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी। खेल के 5वें दिन भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं खोया, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ऋषभ पंत का खराब शॉट ने कंगारू टीम को वापसी का मौका दिया। इसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह टूट गई। अब ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के 5वें दिन जब भारतीय टीम को 340 रनों का लक्ष्य मिला, तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने संभलकर बल्लेबाजी की। लेकिन 25 रन पर रोहित शर्मा आउट हो गए और लंच तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए, कुल स्कोर 33 रन था। दूसरे सत्र में ऋषभ पंत ने यशस्वी का अच्छा साथ दिया और ऑस्ट्रेलिया को कोई विकेट नहीं लेने दिया। सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम मुकाबला ड्रॉ करा लेगी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ऋषभ पंत ने एक खराब शॉट खेला और उनका कैच मिचेल मार्श ने लपका। भारतीय टीम ने 121 रन पर चौथा विकेट खो दिया और इसके बाद सिर्फ 34 रन और जोड़कर पूरी पारी सिमट गई।
ऋषभ पंत से इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रन रहा है। पंत इस सीरीज में 7 पारियों में से 2 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो चुके हैं। अब टीम इंडिया के पास इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका है, जिससे वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने में सफल हो सकते हैं।
















































































Leave Your Message